फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को राजस्व पुलिस ने दी दबिश

Fri, 13 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ ब्लाक के खोपा बोहराकोट गांव में अधेड़ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद आरोपी राजस्व पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। राजस्व पुलिस ने उसके हल्द्वानी स्थित आवास में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


बुधवार को खोपा बोहराकोट गांव निवासी पूरन चंद्र डालाकोटी (53) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में पूरन चंद्र डालाकोटी ने मूल रूप से इसी गांव के निवासी और हाल निवासी हल्द्वानी निखिलेश जोशी उर्फ निखिलेश डालाकोटी को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतका की पत्नी तारा देवी की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने निखिलेश जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पटवारी अमित साह ने बताया कि गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने निखिलेश जोशी उर्फ निखिलेश डालाकोटी के तल्ली बमौरी हल्द्वानी स्थित आवास में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें