फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए में अब मुख्यमंत्री के दोस्त का फोन आया!

Fri, 13 Feb 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दोस्त बताकर जीडीए कर्मचारी पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। बृहस्पतिवार को आई फोन कॉल में फोन करने वाले ने जीडीए कर्मचारी को जमकर हड़काया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जीडीए से जुड़ा कोई काम कराने के लिए दबाव बनाने की कोशिश के तहत यह कॉल की गई है। जीडीए वीसी से के निर्देश पर फोन कॉल की जांच शुरू हो गई है।

फिलहाल इस बारे में कोई अधिकारी कुछ बोल नहीं रहा है। हाल ही में जीडीए का ठेका लेने के लिए मुख्यमंत्री के करीबी फर्जी अफसर के नाम पर फोन करने वाले दो लोगों को वीसी ने जेल भिजवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जीडीए में तैनात एक अधिकारी के स्टेनो के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री का दोस्त बताया और विभागाध्यक्ष से बात कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्टेनो ने विभागाध्यक्ष के बैठक में होने और बाद में बात कराने की बात कही। इस पर फोन करने वाले ने स्टेनो को हड़काना शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें