फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार स्कूटी से टकराई, तीन बहनें जख्मी

Mon, 18 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन बहने गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को काशीपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों बहनों मां गर्जिया के दर्शन कर अपने घर काशीपुर लौट रही थीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर सैनिक कालोनी काशीपुर निवासी गीता रावत, प्रीति बिष्ट और पिंकी (आपस में सभी बुआ मौसी की लड़कियां) स्कूटी यूके 04 वाई 2621 से गर्जिया मंदिर मां के दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद तीनों काशीपुर लौट रही थीं। गायत्री विहार पीरूमदारा के पास सामने से आ रही कार डीएल 9 सीएबी 9716 का पिछला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई।

हादसे में तीनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने 108 सेवा के माध्यम से तीनों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को काशीपुर रेफर कर दिया गया। एसआई भट्ट ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। युवतियों की तहरीर के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें