फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ 15 दिन तक लगातार गैंगरेप

Mon, 18 May 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक युवती के साथ 15 दिन से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। युवती ने जौरासी की एक महिला समेत पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। थाना मॉडल टाउन ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक युवती ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि रिंकू, संतरा, उसके पति सतपाल और संदीप निवासी जौरासी और अमित निवासी रेलवे रोड समालखा ने उसके साथ 14 से 29 अप्रैल तक कई बार दुराचार और सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने उसको मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसकी शिकायत पर पांचों के खिलाफ दुराचार और सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस को एक युवती की शिकायत मिली है। उसने शिकायत में एक महिला समेत पांच लोगों पर दुराचार और सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इसमें पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें