फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल किशोर ने दम तोड़ा

Sun, 01 Mar 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी को भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर नावली के पास मैक्स वाहन के कोसी में गिरने से घायल किशोर ने शुक्रवार रात सेंट्रल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुखानी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के बनकोट निवासी राजेंद्र सिंह अपने बेटे आशीष के साथ 25 फरवरी को बेड़ीनाग से हल्द्वानी जा रही मैक्स जीप (यूके 04 टीए-1046) पर बैठे। नावली के पास ओवरटेक के चक्कर में मैक्स वाहन कोसी में गिर गया, जिसमें राजेद्र और उनका बेटा आशीष भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी में दोनों का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने पर आशीष को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात आशीष की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें