फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुर ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर

Wed, 01 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी महेश चंद्र की सुसाइड का मामला उलझ गया है। काठगोदाम थाने में ससुर और बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी का आरोप है कि परिवार की प्रताड़ना के चलते पति ने आत्महत्या की। इधर, फौजी के पिता का आरोप है कि बहू और उसके परिवार के लोगों ने बेटे को मारकर लटकाया है। पुलिस ने बहू और उसके परिवार से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। थाने में रिटायर्ड फौजी के पिता और बहू के मायके वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


पनियाली निवासी रिटायर्ड फौजी महेश चंद्र तीन सालों से नईबस्ती काठगोदाम में मकान बनवाकर  परिवार के साथ रहता था। रविवार रात रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने पत्नी और बच्चों को सोते समय कमरे में बंद कर दिया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तब जाकर घटना का पता चला। इस मामले में फौजी के पिता ने बहू और उसके परिवार पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

इधर, पत्नी डाली उर्फ तनूजा ने पति की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है। काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने पत्नी और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस बीच रिटायर्ड फौजी महेश के पिता बेनी प्रसाद भी थाने पहुंचे, जिस कारण उनकी और बहू के मायके वालों से नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें