फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग तरणताल में बढ़ाएगा सिक्योरिटी 

Mon, 06 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
तरणताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरणताल में तैराकी सीखते समय हुए छात्र की मौत के बाद खेल विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग गया है। व्यवस्थाओं का देखने के लिए सोमवार को उप निदेशक अजय अग्रवाल ने तरणताल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से सबक लेते हुए खेल विभाग तरणताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएगा। इसके अलावा तरणताल में पर्याप्त संख्या में लाइफ गार्ड की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार को सहायक निदेशक अख्तर अली के साथ उप निदेशक अजय अग्रवाल तरणताल में पहुंचे। उन्होंने कोच और हादसे के समय मौजूद लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बच्चे गहरे में न जाएं, इसलिए अब रस्सी की जगह जाल डाला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तरणताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर अधिकारियों से विचार किया जाएगा। कोच ने बताया कि यदि कोई नया छात्र गहरे ,में जाता है तो हम उसे वहां जाने से मना करते हैं।

कई बार उनको ऐसे करने पर एक सप्ताह तक तरणताल से बाहर भी कर दिया जाता है, जिस पर उनके माता-पिता यहां आकर लड़ने लगते हैं। इस पर उप निदेशक ने सहायक निदेशक अख्तर अली से कहा कि अब यदि किसी छात्र को तरणताल में एडमीशन दिया जाता है तो उनके माता-पिता से एक शपथ पत्र भी भराया जाए। ताकि हर कोई तरणताल में प्रवेश न कर सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में जो भी कमियां और सुझाव सामने आएंगे, उन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


आक्सीजन सिलेंडर की हालत खराब
हल्द्वानी। नियमों के मुताबिक तरणताल में तैराकी सीखते समय आक्सीजन सिलेंडर का होना जरूरी है, लेकिन तरणताल में मौजूद आक्सीजन सिलेंडर की हालत खराब है।  

तरणताल में दिखाई दीं लाइफ जैकेट
हल्द्वानी। हादसे के दौरान तैराकी सीखने आए बच्चों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थीं। जबकि सोमवार को निरीक्षण के दौरान तरणताल में पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट दिखाई दीं। 

निर्माणाधीन हॉस्टल का किया निरीक्षण 
हल्द्वानी। उप निदेशक अजय अग्रवाल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बन रहे निर्माणाधीन हास्टल और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने चार के लिए बयान
हल्द्वानी। तरणताल में हुए हादसे की जांच के तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के बयान लिए। सोमवार को उन्होंने सहायक निदेशक अख्तर अली, स्वीमिंग पूल इंचार्ज किशन बोरा, संविदा प्रशिक्षक ललित बोरा और पूरन का बयान दर्ज किया। मंगलवार को पूल में मौजूद लोगों और अभिनव के दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके बाद शहर में मौजूद अन्य स्वीमिंग पूलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें