फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने गोली मारकर जान दी

Sun, 06 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने तमंचे से गोली मारकर खुदकशी कर ली। पुलिस का मानना है कि दुकानदार ने नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक कार्यालय के पास रहने वाले प्रेम मटियाली की समीप में गोलू जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। प्रेम के भाई जतिन और राजेंद्र भी दुकान में हाथ बंटाते हैं।

 शनिवार रात करीब दस बजे राजेंद्र घर पहुंचा और घर वालों से झगड़ने लगा। घर वालों के समझाने पर उसने तमंचा निकाल कर हवाई फायर कर दिया।

परिजन राजेंद्र से तमंचा छीनते इससे पहले ही उसने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी व कोतवाल आर एस मेहता मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदि था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें