फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती कांड में पुलिस ने अब मेंथा लाइन पकड़ी

Tue, 02 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालधनचौड़ डकैती कांड की नौ दिनों से तफ्तीश करने के बाद पुलिस अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस डकैती और दुष्कर्म के आरोपियों तक पहुंचने के लिए मेंथा लाइन पर काम कर रही है। अभी तक रंजिश के बिंदु पर पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।  
विज्ञापन


मालधनचौड़ डकैती कांड में पुलिस की टीमें अभी रंजिश से जुड़े तथ्यों पर काम कर रही थी लेकिन एक सप्ताह बाद पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। दुष्कर्म पीड़ित लड़कियों के बयान से भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस मेंथा की लाइन पर काम कर रही है। मेंथा कारोबार से जुड़े लोगों की पुलिस ने सूची तैयार की है। इसी आधार पर पुलिस डकैती के तार जोड़ने में लगी है। रंजिश के बिंदु पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस की दो टीमें डकैतों का पता लगाने के लिए पड़ोसी जिले मुरादाबाद में संदिग्धों पर नजर गड़ाए हैं। परिजनों से भी मेंथा से जुड़े लोगों के संबंधों की पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें