फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के घर में घुसे चोर, लाखों का माल ले गए

Wed, 11 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम भोटिया पड़ाव चौकी के जगदंबा नगर क्षेत्र में चोरों ने एक व्यवसायी का बंद मकान खंगाला। मेन गेट सहित नौ ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 7 लाख की नगदी जेवर ले गए। सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस चार घंटे तक घटनास्थल भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


जगदंबा नगर से जुड़े सखावत गंज में पिछले कुछ दिनों से चोरी के कई प्रयास हो चुके थे। एसपी सिटी से लेकर सीओ और चौकी इंचार्ज तक को लोगों ने इसकी जानकारी दे दी थी। लेकिन सबने हल्के में लिया। इसी का नतीजा मंगलवार को बड़ी घटना के रूप में सामने आया। जगदंबा नगर निवासी गगन जोशी की गौलापार में साई इलेक्ट्रीकल्स के नाम से शॉप और फार्म हाउस है। कुछ दिन पहले उनके माता पिता काम से बरेली चले गए थे।

इस वजह से वे भी शाप के बाद चार दिन से फार्म हाउस में ही रुक रहे थे। मंगलवार शाम घर पहुंचे तो घर के मैन गेट, चैनल, दरवाजे, बक्शे और आलमारी सहित नौ ताले टूटे थे। अंदर रखी करीब 3 लाख की नगदी, करीब तीन लाख के ही जेवर और कुछ अन्य सामान गायब है। गगन करीब सात बजे चोरी की सूचना चौकी जाकर भोटिया पड़ाव पुलिस को दी। लेकिन रात करीब साढे़ दस बजे तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। ना ही उसकी रिपोर्ट लिखी गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई का कहना है कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। मामले में अगर लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें