फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक नहीं हुआ नीट 2 पेपर : सीबीएसई सूत्र

Mon, 25 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट 2 में हल्द्वानी के रामनगर में पकड़े गए गिरोह से बरामद हुए सवालों पर प्रथम दृष्टया सीबीएसई ने पेपर लीक होने से इंकार कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक गिरोह फर्जी सवालों के आधार पर पेपर लीक करने का दावा कर रहा है। हालांकि अभी मामले में बोर्ड का आधिकारिक बयान आना बाकी है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह हल्द्वानी के रामनगर में पुलिस ने पेपर लीक का डेमो देता हुआ एक गिरोह पकड़ लिया। गिरोह के पास से मिले सवालों पर बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ये सवाल प्रश्नपत्र से मैच नहीं कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला बोर्ड के दिल्ली कार्यालय से आएगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नीट 2 के पेपर में बांटे गए प्रश्न उनके प्रश्न पत्र से मैच नहीं कर रहे हैं। 

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई है। कहीं से भी कोई लूज प्वाइंट ऐसा नहीं रखा गया था, जिसमें पेपर लीक हो जाता। अभी पुलिस की ओर से जो सूचना भेजी जा रही है, उससे साफ है कि पेपर लीक नहीं हुआ है। हालांकि अभी मामले में सीबीएसई का आधिकारिक बयान आना बाकी है।
विज्ञापन


आईबी की रिपोर्ट पर कार्रवाई

हल्द्वानी में परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक के प्रयास की सूचना आईबी के माध्यम से पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने आईबी की सूचना पर काम किया और कामयाबी मिल गई। सूत्रों के मुताबिक कई दिन पहले से ही यह सूचना पहुंची गई थी। मामले में पुलिस अपने स्तर पर इनवेस्टिगेशन कर रही थी। पहले हल्द्वानी के कुछ होटलों में कमरे बुक कराए गए थे, लेकिन गिरोह को पुलिस की भनक लग गई थी। इसके बाद उन्होंने रामनगर के रिसॉर्ट में रुकने की व्यवस्था की थी।

हाथ से न निकल जाए हल्द्वानी

सीबीएसई की मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पहले हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र नहीं होता था। छात्रों की मांग पर बोर्ड ने यहां परीक्षा केंद्र बनाए थे। कई साल पहले सीटीईटी की परीक्षा में भी इस तरह का पेपर लीक गिरोह पकड़ा गया था। जिसके सवाल बाद में मैच नहीं हुए थे। लेकिन ऐसी घटनाओं से कहीं हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र पर रोक न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें