फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली डकैती पुलिस के लिए बंद

Tue, 14 Jul 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंगवाल कालोनी चिल्किया में रविवार रात व्यापारी परविंदर सिंह सेठी के घर खुली डकैती पड़ी। मगर पुलिस के लिए यह डैकती अभी तक बंद है। पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि बदमाश कौन से गैंग के होंगे। या फिर स्थानीय हैं या बाहर से वारदात को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच के लिए अभी किसी दिशा को तय नहीं कर पायी है। वारदात से परविंदर का परिवार डरा सहमा है। वह कालोनी में अपने को असुरक्षित मानते हुए घर छोड़ने की बात कह रहे हैं। हालांकि सोमवार को एसएसपी सेंथिल अबुदेई ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 परविंदर के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने बदमाशाें की तलाश के लिए चार टीमें रवाना की हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदेई, एसपीसीटी यशवंत सिंह चौहान को व्यापारी परविंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात वह भतीजे की बर्थडे पार्टी में गए थे। देर रात घर लौटने पर पत्नी मनवीन कौर ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


उन्होंने मोटर साइकिल गेट के भीतर की और उनकी पत्नी मेन गेट बंद करने लगी, इसी बीच पांच छह बदमाश घर में घुस गए। जब तक वह कुछ समझ पाते दो बदमाशों ने उनकी पत्नी और तीन ने उनके सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी के जेवर उतरवा दिए और उनका पर्स भी ले गये। बदमाश हीरे की दो अंगूठी व सोने की चेन, एक हाथ का कड़ा, दो मोबाइल फोन, पर्स में रखे छह एटीएम कार्ड, जरूरी कागजातों समेत दो हजार रुपये ले गए। महज दस से पंद्रह मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

डंगवाल कालोनी में व्यापारी के घर हुई डकैती के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें जुट ग्रई हैं। कोतवाल कैलाश पंवार ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमें बनायी हैं। दो टीमें बार्डर काशीपुर, जसपुर के आसपास, एक टीम बरेली, मुरादाबाद, रामपुर व एक टीम लोकल में लुटेरों की खोजबीन में लगाई गयी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें