फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवकों ने किया उपद्रव, चार लहूलुहान

Mon, 09 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर अराजकता के हवाले हो गया है। कभी रोड पर मेजर मारपीट करते हैं तो कभी कार चालक डंपर से टक्कर लगने के बाद रोड पर असलहा निकालकर चालक को पीटने लगता है। रविवार रात तो हद ही हो गई। रात में शराब पीकर स्नूकर खेल रहे कुछ युवकों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


एक पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर आधे घंटे तक रामपुर रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के दौरान ट्रक नहीं रोकने पर अराजक तत्वों ने एक ट्रक के शीशे तोड़ डाले और ट्रक मालिक, चालक समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

यहां यह बताना जरूरी है कि घटनास्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर चौकी है लेकिन अपनी मित्र पुलिस काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। अराजकता के चलते अब देर शाम शरीफों का चलना भी मुश्किल हो गया है। लोग कहने लगे कि हैं कि हल्द्वानी में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन

 
सिंधी चौराहे के पास रविवार रात करीब नौ बजे एक दुकान में काफी संख्या में युवक शराब पीकर स्नूकर खेल रहे थे। अचानक खेल-खेल में बेइमानी का आरोप लगाते हुए दो पक्ष सड़क पर आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायल युवकों के समर्थकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुर रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच ट्रांसपोर्टनगर से सीमेंट लेकर एक ट्रक वाला बागेश्वर जा रहा था।

उसने ट्रक नहीं रोका तो बाइक पर सवार इन युवकों ने पथराव कर बागेश्वर जिले के महरौड़ी निवासी ट्रक मालिक महेश सिंह मेहरा (25) और चालक होशियार सिंह रावत (24) को लहूलुहान कर दिया। बेलगाम युवकों की अराजकता के चलते आसपास के दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।

पथराव से घायल ट्रक मालिक और चालक के अलावा नीलियम कालोनी निवासी साकेत सिंह धोनी (19) ने बेस अस्पताल में इलाज कराया लेकिन एक अन्य युवक इलाज कराए बगैर भाग निकला। देर बाद पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें