फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडब्रेक नहीं लगा होने से एंबुलेंस खाई में गिरी

Mon, 09 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस को सड़क किनारे ढलान में खड़ी करने के बाद हैंडब्रेक नहीं लगने से एंबुलेंस ढलान में सरकते हुए खाई में जा गिरी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कासगंज थाना सराय जिला काशीराम नगर निवासी चालक विनोद कुमार पुत्र भूप सिंह रविवार दोपहर एंबुलेंस (यूपी 80एफ-9148) लेकर रानीखेत से हल्द्वानी लौट रहा था। क्वैराली के पास विनोद ने एंबुलेंस को खड़ा किया और नीचे उतर गया। तभी ढलान पर सरकती हुई एंबुलेंस खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां चालक विनोद नहीं मिला। पुलिस ने खाई में उतरकर काफी खोजबीन की, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। चालक के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस ने फोन पर चालक से संपर्क किया तो पता चला कि एंबुलेंस में हैंडब्रेक नहीं लगा होने के कारण वह ढलान में सरकते हुए खाई में गिर गई। खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस खाई में ही पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें