फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में छात्रों में मारपीट, पथराव

Fri, 22 Jul 2016 12:39 AM IST
Haldwani
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव होने में अभी समय है मगर चुनावी गर्मी शुरू हो गई है। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कोषाध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थक भिड़ गए। दोनों गुटों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। हमले में तीन छात्र घायल हो गए, जबकि भगदड़ में कई छात्र चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर एवं प्राध्यापकों ने डंडे लेकर परिसर में दौड़ रहे छात्रों को तितर-बितर कर खदेड़ा। बाद में पुलिस ने कॉलेज परिसर को खाली करा दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दिवाकर क्षोत्रीय समेत उसके 13 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एमबी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। एडमिशन होने के बाद ही सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होंगे। छात्रसंघ चुनाव के दावेदार अभी से जुलूस निकालने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी कॉलेज में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे जुलूस निकालते समय हूटिंग करने को लेकर कोषाध्यक्ष पद के दावेदार गौरव बनखेड़े और दिवाकर क्षोत्रीय के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


एक पक्ष के समर्थकों ने पथराव भी कर दिया। इससे एडमिशन के लिए पहुंचे स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। झगड़े के दौरान एक गुट का समर्थक दूसरे गुट पर हमला करने के लिए गमला उठाकर दौड़ा, शिक्षकों ने उसके हाथ से गमला बमुश्किल छीना। इसी बीच कुछ छात्र डंडे निकाल लाए। इससे कॉलेज में भगदड़ मच गई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी, डॉ. एपी सिंह और डॉ. एमपी सिंह ने छात्रों के हाथ से डंडे छीनकर उनको कॉलेज से बाहर खदेड़ दिया।

सूचना मिलने के काफी देर बाद भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और डंडे फटकारकर परिसर में बचे छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया। इधर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. भाकुनी ने बताया कि इस मामले में संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी एवं उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने कालेज में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें