नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में रिमांड पर भेजे गए महेंद्र को दवाइयां सप्लाई करने वाले सरदारपुरा (राजस्थान) के एक मेडिकल संचालक राय सिंह को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने वीरवार को राजस्थान से गिरफ्तार किए राय सिंह और महेंद्र को दोबारा कोर्ट में पेश किया।
जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश बिल्लू ने बताया कि पुलिस ने गत रात्रि सरदुलगढ़ कैंची चौक के पास महेंद्र निवासी चाहरवाला (सिरसा) को नशीली गोलियां और शीशियों के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपी के एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने राजस्थान के एक मेडिकल संचालक से नशीली दवाइयां लेकर आने की बात स्वीकारी थी। जिस पर पुलिस टीम ने महेंद्र को साथ लेकर राजस्थान के रावतसर के गांव सरदारपुरा में मेडिकल संचालक राय सिंह की दुकान पर छापा मारा और दुकानदार राय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार ने भी महेंद्र को नशीली दवाइयां देने की बात स्वीकार की।