फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख के चक्कर में गवाए 85 हजार

Tue, 11 Aug 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर जालसाजों ने एक छात्र से 85 हजार की धोखाधड़ी की है। छात्र भी आठ लाख के लकी ड्रा पाने के लालच में पैसा जमा करता रहा लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हो सका।
विज्ञापन


  भुक्तभोगी ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है। एसओजी की टीम जालसाजी की जांच कर रही है। पुरानी आईटीआई का रहने वाला प्रेमचंद पांडे का पुत्र रोहित पांडे ने पिछले माह समाचार पत्रों में नौकरी का एक विज्ञापन देखा।

 विज्ञापन में  बताया गया था कि  एक निजी मोबाइल कंपनी में जॉब के लिए युवक और युवतियों की जरूरत है। घर बैठे एसएमएस के जरिये युवक  काफी पैसा कमा सकते हैं।
विज्ञापन


 युवक ने विज्ञापन में बताए गए नंबर से संपर्क किया। बात करने पर पता चला कि 1500 रुपये जमा करने पर नौकरी के लिए  पंजीयन किया जाएगा।

इसके बाद लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। झांसे में आकर युवक ने जालसाजों द्वारा बताए गए खाते में 1500 रुपये जमा कर दिए।

दो दिन बाद कॉल आई कि उसका आठ लाख का लकी ड्रा निकल गया है लेकिन गिफ्ट हैंपर पाने के लिए आठ हजार जमा करने होंगे।

इसी प्रकार जालसाजों ने युवक से कुल 85 हजार रुपये जमा करा लिया। फिर भी नौकरी तो मिलना दूर रहा, लकी ड्रा भी नहीं मिल सका।

 परेशान होकर युवक ने सोमवार को एसएसआई इंदर सिंह राणा से संपर्क किया। एसएसआई ने इस मामले में प्रार्थनापत्र लेने के बाद जांच के लिए उसे एसओजी के पास भेज दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें