फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में छापा, पॉलिथीन का जखीरा बरामद

Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल की धरपकड़ के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को भी छापामारी की। बरेली रोड मंडी स्थित देशी शराब की दुकान से 177 बोरों में भरी पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन करीब 500 क्विंटल है। टीम ने उसे जब्त कर लिया। छापामारी से पॉलिथीन और थर्माकोल का कारोबार करने वालों में खलबली मची है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पॉलिथीन और थर्माकोल पर प्रतिबंधित लगाया है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने नैनीताल जिले में सभी नगर निकायों में इसकी धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं। हल्द्वानी नगर निगम में भी सहायक नगर आयुक्त दलीप कपूर की अध्यक्षता में टीम बनी है। शनिवार को जिलाधिकारी ने खुद ही मोर्चा संभालकर ताबड़तोड़ छापामारी की। पॉलिथीन और थर्माकोल का जखीरा बरामद किया। 

रविवार साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी एसडीएम एपी बाजपेयी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बरेली रोड स्थित देशी शराब की दुकान में छापा मारा। छापा गोपनीय सूचना पर मारा गया। दुकान में छापामारी से शराब व्यवसायी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने शराब की दुकान के प्रथम तल की चेकिंग की। जहां बोरियों का ढेर लगा था। 
विज्ञापन


बोरियां खोलने पर उसमें पॉलिथीन बरामद हुई। 177 बोरियों में करीब 500 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। 
एसडीएम के मुताबिक शराब की दुकान प्रमोद कुमार बिष्ट के नाम आवंटित है। प्रमोद कुमार ने पूछताछ में बताया कि बरामद पॉलिथीन पड़ोसी डीके इंटरप्राइजेज की है। टीम में उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त दलीप कपूर, स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार और बृजेंद्र सिंह चौहान मौजूद थे। 

शराब का स्टॉक भी नहीं था मेंटेन 
शराब की दुकान में भी खामियां मिली हैं। एसडीएम के मुताबिक दुकान में 15 मार्च के बाद से स्टाक का रिकार्ड मैंटेन नहीं है। जबकि एफएल 2 और सीएल 2 से कई बार शराब दुकान में उतारी गई है। शराब व्यवसायी से जवाब तलब किया गया है। 

आबकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
आबकारी विभाग नियमित शराब की दुकानों की चेकिंग करता है। निरीक्षण करने वाला कर्मचारी अपनी टिप्पणी अंकित करता है। स्टॉक रजिस्टर में 15 मार्च के बाद शराब की खरीद और बिक्री का रिकार्ड ही दर्ज नहीं है। इससे आबकारी विभाग के कर्मचारियों करी भूमिका भी संदिग्ध है। 

500 रुपए के हिसाब से करोड़ों होगा जुर्माना
नगर निगम ने बरामद पॉलिथीन की गिनती शुरू कर दी है। प्रति पॉलिथीन पांच सौ रुपए जुर्माना है। 500 क्विंटल में लाखों पॉलिथीन हैं, जिनमें करोड़ों का जुर्माना होगा।

धरपकड़ जारी रहेगी 
पॉलिथीन और थर्माकोल की धरपकड़ जारी रहेगी। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम हल्द्वानी में प्रतिदिन की छापामार कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे। बरामद पॉलिथीन की गिनती कर जुर्माना लगाया जाएगा। - दीपक रावत, डीएम

प्रशासन की पहल सराहनीय
प्रशासन की पहल सराहनीय है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने घटिया क्वालिटी की पॉलिथीन और थर्माकोल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, ताकि पॉलिथीन और थर्माकोल बाजार में चलन से पूरी तरह बंद हो सके। - अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश महामंत्री, व्यापार मंडल  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें