फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा छीनकर जेवर उतरवाने से बड़ा कोई क्राइम है कप्तान साहब!

Sun, 01 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने बढ़ते अपराध को लेकर शनिवार को पुलिस अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। सवाल किया कि कप्तान साहब सरेआम महिला का बच्चा छीनकर उसके जेवर उतरवाने से बड़ा कोई क्राइम होता है क्या। पुलिस महिला का घर खाली कराने के लिए तो काफी सक्रिय रहती है, लेकिन चेन लूटने वाले, जेवर उतरवाने वाले उसको नहीं मिलते। जबकि घटना होते ही पुलिस की सक्रियता दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन


वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने शनिवार को सर्किट हाउस में पुलिस अफसरों की बैठक बुलाकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक कर कई घटनाओं के बाबत पुलिस कर्मियों से सवाल किए। महिला से जेवर उतरवाने के मामले में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी ललित जोशी ने तर्क देना शुरू किया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैठ जाइये। यह कोर्ट नहीं है जो दलीलें सुनी जाएगी। डीआईजी बताएं अब तक महिला के जेवर उतरवाने वाला टेंपो चालक क्यों नहीं पकड़ा गया।

बनभूलपुरा थाने के पास और मंगल पड़ाव चौकी के पास अवैध गैस रीफिलिंग चल रही थी। इसे पकड़ने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर जाना पड़ा। पुलिस ने अवैध गैस रीफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की और छापा मारने पर आरोपी फोर्स के सामने से भाग गए। उन्होंने चेताया कि अपराध नहीं रोकने वाले थानेदार, थानाध्यक्ष या चौकी प्रभारी हटाए जाएंगे। ऐसे अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए डीआईजी को निर्देश दिए।
विज्ञापन


भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी ने अपनी सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन वित्तमंत्री ने उनकी नहीं सुनी। बेघर महिला के वकील ने बताया कि कोर्ट ने अन्य मकान खाली कराने के निर्देश दिए था, लेकिन पुलिस ने भू-माफिया के दबाव में महिला का घर खाली करा दिया। चेताया कि माफिया का सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगले माह फिर अपराध की समीक्षा की जाएगी।

नो पार्किंग में जुर्माना एक हजार करने की पहल होगी
वित्तमंत्री ने कहा कि नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान व्यापारियों की बैठक के बाद किया जाएगा। इस मामले में आम लोगों की राय ली जाएगी, ताकि सड़क पर अतिक्रमण करने की कोई हिम्मत न कर सकें।

नशे के सौदागरों के खिलाफ काम करे पुलिस
वित्तमंत्री ने कहा कि नशे की लत के चलते बच्चे अपराध की दुनिया में उतर रहे हैं। मां-बाप को भी पता नहीं चलता कि स्कूल के नाम पर घर से निकला उसका बेटा क्या कर रहा है। अपराध रोकने के लिए उन्होंने डीआईजी को एक सेल गठित कर चरस तस्करों और अन्य मादक द्रव्यों को पकड़ने के निर्देश दिए।

थानों के निर्माण का इस्टीमेट दें, धन मिलेगा
वित्तमंत्री ने कहा कि शहर में दो थाने बढ़ गए हैं। एसएसपी इस्टीमेट बनाकर शीघ्र दें। सरकार थानों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराएगी।

आज भी पुलिस से डरते हैं लोग
डा. हृदयेश ने कहा कि आज भी पहाड़ के लोग पुलिस के पास जाने से डरते हैं। वे पटवारी के पास आराम से जाकर अपनी समस्या कहते हैं। इसी प्रकार वहां पटवारी व्यवस्था लागू की गई है। पटवारी अब पुलिस के बराबर सुविधा की मांग कर रहे हैं। पुलिस को खुद अपनी समीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें