फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर बीसा में मिला युवक का लहूलुहान शव

Mon, 06 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर बीसा में शनिवार रात बाइक सवार युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए युवक के तीन दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस घटना को सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरिपुर मोतिया निवासी गौरव दानी (23) अपने पड़ोसी दोस्त आदित्य के साथ बाइक से शनिवार को रौसीला गया था। आदित्य का कहना है कि दोनों ने वहां शराब पी। इसके बाद वे गोरापड़ाव आए, यहां चिकन खाया। इसके बाद जयपुर बीसा स्थित एक दुकान में गए। इस बीच दुकान में दो अन्य दोस्त दीपक परगई और नरेंद्र मिल गए।

 यहां चारों दोस्तों ने शराब पी। इस बीच गौरव को उसके छोटे भाई गुलशन ने फोन कर अपने आफिस बुलाया। गौरव ने अपने दोस्त आदित्य के बाइक की चाभी ली। भाई के आफिस गया और वहां से भाई को बाइक पर लेकर पंचायत घर लौट आया। पंचायत घर से गुलशन दूसरी बाइक पर सवार हो गया।
विज्ञापन


 वे दोनों पंचायत घर बाईपास रोड पर जा रहे थे। गौरव की बाइक आगे थी। कुछ ही दूरी पर गुलशन को गौरव सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। उसने इसकी सूचना गौरव के दोस्तों को दी। दोस्त  उसे एंबुलेंस की मदद से   सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने गौरव की हत्या की है। टीपीनगर चौकी  पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान सड़क दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया।  इधर पोस्टमार्टम से पता चला कि गौरव के गर्दन की हड्डियां टूटी थीं, पैर और कंधे पर भी रगड़ के निशान थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है, जबकि हत्या के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें