फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में थी बम की सूचना, मिली शराब

Tue, 11 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह रोडवेज की बस में बम की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर सीपीयू ने तत्काल एसटीएच के समीप बस को रोककर तलाशी ली। सीपीयू को बस में बम तो नहीं मिला लेकिन 11 बोतल हरियाणा ब्रांड शराब मिली। जांच के बाद सीपीयू ने बस को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। इस मामले में तत्काल वायरलेस सेट पर सीपीयू को बस रोककर चेकिंग करने का निर्देश दिया गया।

सीपीयू की टीम में शामिल बंशीलाल और रजवार की टीम ने रुद्रपुर की तरफ से आ रही बस ( यूके 07 सीए 1015) को सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप रोक लिया। सीपीयू ने बस में रखे सामान और यात्रियों की तलाशी ली।
विज्ञापन


बस में  बम तो नहीं मिला लेकिन एक बैग में रखी 11 बोतल शराब सीपीयू के हाथ लगी।  सीपीयू ने कोतवाली थाने में शराब जमा करने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें