गुजरात के पर्यटक सैर सपाटा करने को नैनीताल आए थे और तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे थे। रविवार को सुबह महिला को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह कमरे में गिर गई।
उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रफुल्ला (48) पुत्री वालजी भाई निवासी 80 फीट रोड विरावल बैंक कालोनी गुजरात अपने कई परिजनों के साथ गुजरात से नैनीताल आईं थीं। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे थे। सुबह के वक्त प्रफुल्ला को सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ीं।
बीडी पांडे अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि यहां पहुंचने से पहले ही महिला पर्यटक की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। एसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो