फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर और एनडीपीएस पर भी हुई चर्चा

Sun, 18 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट के संयुक्त निदेशक (विधि) हरि विनोद जोशी ने पुलिसकर्मियों को गैंगेस्टर और एनडीपीएस एक्ट की विवेचना में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने थाने के अभिलेखों को दुरुस्त रखने और  विधि के तकनीकी पक्षों को सहजता के साथ समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस के तीन दिवसीय सेमिनार का समापन हो गया। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर एएस नयाल ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार होने चाहिए। सेमिनार से पुलिस उपनिरीक्षकों को अच्छा मार्ग दर्शन मिला है।

रिटायर्ड सीओ बीपी जुयाल ने विवेचना में होनी वाली दिक्कतों को बताने के साथ उन्हें सुलझाने का संस्मरण सुनाया। उन्होंने थाने के अभिलेखों को दुरुस्त रखने की सलाह दी।  इस मौके पर डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि विवेचक की जानकारी बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए इस  सेमिनार का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने तीन दिवसीय  सेमिनार में आए विचारों से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने सेमिनार में आए अतिथियों के प्रति धन्यवाद जताया और सीओ लालकुआं लोकजीत सिंह के कार्यों की सराहना की।

पुुलिस टीम को किया पुरस्कृत
डीआईजी अजय रौतेला ने जुवेनाइल पर बनायी गई फिल्म की प्रशंसा करते हुए पुुलिस टीम को  पुरस्कृत किया। उन्होंने सीओ लोकजीत सिंह के निर्देशन की भी तारीफ की और सेमिनार को सफल करार दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें