फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू पीकर मजदूर ने काटा बवाल

Mon, 02 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ट कालोनी स्थित घर में शनिवार रात शराब पीकर एक मजदूर घुस गया। लोगों ने चोर समझकर उसे घेर लिया। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि वह नशे में होने के कारण घर में घुस गया था। पुलिस ने उसे घर छोड़ा, लेकिन उसने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे रातभर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ दिया।
विज्ञापन


भट्ट कालोनी स्थित एक घर में शनिवार रात नौ बजे एक शराबी घुस गया। वहां लोगों ने विरोध किया तो वह गालीगलौज करने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर कालोनी के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को हिरासत में लिया। पूछने पर पता चला कि वह बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है। देसी शराब अधिक मात्रा में पीने के कारण वह बहक गया था।

पुलिस ने डांटकर उसे कमरे पर छोड़ दिया। कुछ देर बाद शराब पीकर वह फिर रोड पर आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ ने तत्काल शराबी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे पकड़कर रातभर थाने में बैठाया। सुबह नशा उतरने पर वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें