फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का मुकदमा अल्मोड़ा से नैनीताल स्थानांतरित

Thu, 17 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अल्मोड़ा स्थित महिला थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न का मुकदमा नैनीताल स्थित मल्लीताल कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले में कोतवाली के उपनिरीक्षक इंद्रजीत को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीलीकोठी बड़ी मुखानी हल्द्वानी निवासी विजेता प्रसाद पुत्री वीरेंद्र प्रसाद ने बीती 8 दिसंबर को महिला थाने अल्मोड़ा में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह इसी साल 14 फरवरी को नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल के समीप विंडोज होम निवासी राकेश कुमार के साथ हुआ था।

बेटी के विवाह में वीरेंद्र प्रसाद ने नौ लाख रुपये खर्च किए। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से उसके पति राकेश कुमार पुत्र धनीराम द्वारा दहेज की मांग की जाती रही और दहेज की मांग को लेकर समय समय पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि पति द्वारा दहेज की मांग किए जाने पर कई बार उसके पिता ने धनराशि भी दी लेकिन इसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया जाता रहा।

कोतवाली पुुलिस के मुताबिक चूंकि मामला नैनीताल कोतवाली क्षेत्र से संबंधित है लिहाजा अल्मोड़ा पुलिस ने मामले को नैनीताल कोतवाली स्थानांतरित कर दिया है। मामले की जांच एसआई इंद्रजीत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें