फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकिलबना गांव में चोरी-छुपे कट रहे हैं बांज के पेड़

Wed, 25 Feb 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
धारी ब्लाक के कोकिलबना गांव से लगे जंगल में बांज और अन्य प्रजातियों के पेड़ों का चोरी-छुपे कटान हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों से चोरी-छुपे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और जंगल को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गीता पांडे और सरपंच पीतांबर पांडे ने बताया कि गांव के कई लोग पिछले काफी समय से बांज और अन्य प्रजातियों के पेड़ों को कभी जानवरों के चारे के नाम पर तो कभी जलौनी लकड़ी के नाम पर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे लोगों से पेड़ों को नहीं काटने की अपील की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कई महिलाएं भी जानवरों के चारे के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की पत्तियां काट ले रही हैं, जिससे पेड़ सूख रहे हैं। उन्होंने पेड़ काटने वालों से ऐसा नहीं करने की अपील की है और वन विभाग के अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें