मंगोली चौकी प्रभारी बलवंत सिंह मंगलवार रात टीम के साथ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची एक पिकप (यूके 04 सीए 3692) में तीन बैल और और एक बछिया बंधे मिले।
पड़ताल के दौरान पिकप में सवार चारों भाग निकले लेकिन पुलिस ने एक आरोपी रिजवान पुत्र सलमान निवासी गांव सरकरा सुल्तानपुर पट्टी (यूएस नगर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि फरार आरोपियों में मोजम्म पुत्र मो.अहमद निवासी स्वार रामपुर (यूपी), यूनुस पुत्र असीन निवासी मुड़िया पिस्तौर बाजपुर और वहीं का इकराम पुत्र यूनुस शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ गौ वंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हिंदुवादी संगठनों के सहयोग से पशुओं को थापला मंगोली स्थित गौशाला पहुंचा दिया है।