फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरानी रेंज में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 19 Sep 2015 01:20 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के बफर जोन में युवक का सड़ागला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीटीआर कर्मियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


बिजरानी रेंज में विभाग द्वारा झाड़ी कटान का कार्य कराया जा रहा है। झाड़ी कटान में लगी महिला श्रमिक जब बिजरानी रेंज की फूलताल कंपार्टमेंट नंबर-7 में पहुंची तो झाड़ियों में शव दिखायी दिया।

उसने अन्य श्रमिकों को बताया। घबराए श्रमिक भागकर रेंज कार्यालय पहुंचे और मामले से फारेस्ट गार्ड पूरन सिंह बिष्ट को अवगत कराया। इससे विभाग के अफसरों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल कैलाश पंवार और एसआई प्रताप सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 23 साल है।

चार-पांच दिन पुराना होने की वजह से शव काफी सड़ चुका है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मृतक ने सफेद पैंट और काली टी-शर्ट पहनी है।

कपड़े के जूतों पर अंग्रेजी में एएनएम लिखा है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भर उसे शिनाख्त के लिये 72 घंटे अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

ज्ञात रहे इससे पूर्व भी इसी जगह पर एक महिला को तेजाब डालकर पेड़ में टगांया हुआ था। वहीं पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा का कहना है कि यह इसी क्षेत्र में दूसरा मामला है। अब पार्क के बफर क्षेत्रों में भी दिनरात गश्त करायी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें