बैलपड़ाव बाजार में दस टायरा ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे बैलपड़ाव मैन बाजार निवासी कैलाश चंद्र पांडे (60) सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे दस टायरा ट्रक (एसआर 46बी 4893) ने बैलपड़ाव में उन्हें कुचल दिया। वृद्ध की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया ट्रक चालक घटना के बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई जाएगी। फिलहाल मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।