फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के दौरान शादी से किया इनकार

Sun, 15 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रखहा। कंधई इलाके में शुक्रवार को सगाई करने आए वर पक्ष ने खाना खाने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे कन्या पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। वर पक्ष को बंधक बना कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने समझौता कराकर वर पक्ष को छुड़ाया। 
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार निवासी शौकत अली ने अपनी बेटी की शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शौकत की मानें तो वर पक्ष के लोगों ने तीन बार उसकी बेटी को देखने के बाद शुक्रवार को सगाई की रस्म की डेट तय की थी। शौकत अली ने सगाई की पूरी तैयारी कर ली और वर पक्ष के भी तमाम लोग पहुंचे। सगाई के पहले उन्हें खाना खिलाया गया।

इसके बाद जब सगाई की बारी आई तो वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में पूरा गांव जुट गया और वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। शौकत अली ने इसकी जानकारी फोन से पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पहुंचे शीतलागंज चौकी के सिपाहियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर सगाई में खर्च हुए शौकत अली के 28 हजार रुपये को वर पक्ष से दिलाने के साथ बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। इसके बाद देर रात वर पक्ष के लोग घर गए। दीवानगंज चौकी इंचार्ज कमलेश पांडेय ने बताया शौकत अली ने शिकायत की थी। पुलिस मौके पर गई और दोनों पक्ष की बात सुनकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें