फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: शराब की दुकान में हजारों की चोरी, सीसीटीवी बंद कर दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हल्द्वानी।

विज्ञापन


नैनीताल रोड पर टेढ़ीपुलिया स्थित शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार से अधिक नगदी और दो पेटी शराब चुरा ली। चोरों ने सीसीटीवी बंद कर इत्मीनान से दुकान खंगाली।

पार्वती बिहार रामपुर रोड डहरिया निवासी बाबूलाल जायसवाल की टेढ़ीपुलिया में शराब की दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। दराज में रखे 50 हजार रुपये से अधिक नगदी और करीब दो पेटी अंग्रेजी शराब साफ थी। सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि रात करीब दो बजे चार चोर वहां पहुंचे थे। दो अंदर दाखिल हुए और दो बाहर खड़े रहे। दो ने चेहरा ढका हुआ था। इसके बाद चोरों ने सीसीटीवी बंद कर दिया था। बाबूलाल के अनुसार 65 हजार 830 रुपये का माल लेकर गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान में टनकपुर रोड निवासी शानू और बुलंदशहर खुर्जा निवासी संतोष कुमार काम करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें