हल्द्वानी। शहर में चेन स्नैचर गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से सोने की पांच चेन और बाइक बरामद की गई है। तीनों पांच महिलाओं को निशाना बना चुके हैं। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों को बताया कि शहर में कई दिनों से चेन स्नेचिंग की घटनाएं होने पर उन्होंने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल को गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था। एसपी सिटी ने इस मामले में पुलिस टीमें गठित की। एक टीम रविवार को मुखानी क्षेत्र में जज फार्म के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक डीएल 8एसएम 5016 पर सवार तीन लोग रुकने का इशारा करने के बाद भी भाग निकले। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया और सिथिंया स्कूल की तरफ से जज की कोठी की तरफ आते समय तीनों को घेरकर पकड़लिया। उनके पास बाइक के कागज नहीं थे। तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से सोने की पांच चेन बरामद किया। पकड़े गए लोगों में गोपाल मंदिर के पास इंदिरानगर निवासी इस्लाम, उसका भाई एहतेशाम और एक नाबालिग शामिल है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
इन वारदातों का खुलासा
14 अक्तूबर : जोशी कॉलोनी छोटी मुखानी में नारायण सिंह बिष्ट के परिवार की महिला से चेन छीनी।
27 अक्तूबर : जजफार्म की कमला मेहता पत्नी वीएस मेहता की चेन लूटी गई।
17 अक्तूबर : कमला मेहता पत्नी बीएस मेहता निवासी जजफार्म
02 नवंबर : तुलसीनगर पॉलीशीट निवासी हितेश पंत की नानी राधा (78) से आस्था विहार कॉलोनी में लूटी चेन
02 नवंबर - तुलसीनगर कॉलोनी निवासी कमला पांडे की चेन उड़ाई
जुए में हार गया मां के 50 हजार रुपये
गिरफ्तार एहतेशाम ने बताया कि उसके भाई इस्लाम ने लव मैरिज की था। भाई के ऊपर कर्ज होने पर उसने मां से 50 हजार रुपये उधार लिए लेकिन यह पैसा वह जुए में हार गया। कर्ज उतारने के लिए दोनों भाई चेन स्नैचिंग करने लगे। चुराई गई चेन दोनों भाई 13 से 15 हजार रुपये में बेचते थे।
इस टीम ने की गिरफ्तारी
मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत, उपनिरीक्षक मनोज पांडे, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह रावत, शंकर सिंह, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चालक प्रमोद कुमार, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र गंगोला, कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह, कांस्टेबल रिजवान अली।