फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने 755 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना कागजात के एक स्कूटी भी बरामद की गई है। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चरस लेकर बेचने के लिए क्षेत्र में आ रहा है। इस पर पुलिस ने इंदिरानगर तिराहा के पास तीन पानी की तरफ पुलिया पर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखा। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटर मोड़कर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 755 ग्राम चरस बरामद की गई। उसकी पहचान अल्मोड़ा जिले के ग्राम ल्वाली, थाना लमगड़ा निवासी राजेंद्र सिंह धौनी के रूप में हुई है। आरोपी राजेंद्र एकता कॉलोनी कठघरिया में किराए पर रहता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहाड़ से सस्ते दामों पर चरस लाता था। बनभूलपुरा के गौलापार में पीने वालों को बेचता था। पुलिस ने बरामद स्कूटी यूके04-एक्स-7781 को सीज कर दिया है। आरोपी के पास स्कूटी के कागज नहीं थे। पुलिस को स्कूटी चोरी की होने की आशंका है। एसओ ने बताया कि इस वर्ष 13 आरोपियों को नशे की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। टीम में एसओ बनभूलपुरा दिनेश नाथ महंत, एसआई संजीत राठौर, एसआई मनोज यादव, विजय राणा, परवेज अली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें