फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का गगनदीप बना रीयल रॉक स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। घटना 22 मई की है। रामनगर के गर्जिया मंदिर में अराजक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा हो रहा था। इस बीच तीन युवकों के साथ एक हिंदू युवती को संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई। मंदिर में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक गगनदीप ने भीड़ से तीनों युवकों को बचा लिया। तब से गगनदीप हीरो बना हुआ है। वह सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
विज्ञापन

गगनदीप को कोई रीयल रॉक स्टार बता रहा है तो कोई असली हीरो। आईपीएस एसोसिएशन भी तारीफ में उतर आया है। सोशल मीडिया पर रवि रतन ने दरोगा को हीरो बताया है। डॉ. सृजना मित्रा दास ने लिखती हैं गगनदीप रीयल रॉक स्टार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी दरोगा के कार्यों की सराहना की। अमारा अहमद ने लिखा कि उसने वर्दी और पगड़ी की लाज रखी है। गगनदीप के कार्यों से खुश होकर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने 2500 रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में छा गया रामनगर का दरोगा, लोगों ने बताया रीयल रॉक स्टार
प्रेमी जोड़े को बचाने पर आईपीएस एसोसिएशन ने की भी तारीफ


तारीफ में कमेंट्स
- यू आर ग्रेट, यू आर माई रोल मॉडल,
- सुपर, सिंह इज किंग
- फर्ज के पुजारी, गुड जॉब गगनदीप सर
- दुनिया आप जैसे कर्मठ जुझारू पुलिस कर्मी पर ही टिकी है
- आप को सैल्यूट, कमाल कर दिया
- फर्ज की मिसाल ..गजब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें