काशीपुर। एक महिला घर से जेवर और अन्य कीमती सामान समेटकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ गायब हो गई। 27 दिन बाद भी उक्त महिला और बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। पति ने तहरीर देकर पत्नी और बेटी की बरामदगी की मांग की है।
कचनालगाजी निवासी जीत प्रकाश ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है, जिसका उपचार चल रहा है। पत्नी बेटे का उपचार कराने से मना करती है। इस बात को लेकर 12 नवंबर को उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह काम पर चला गया। बताया कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी 14 वर्षीय बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई।
बताया कि पत्नी घर से जेवरात सहित अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई है। काफी खोजने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। उसने अपनी पुत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।