फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के बैग से 20 लाख के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
gold
विज्ञापन
हल्द्वानी। दूसरे शहर के लिए घरेलू सामान ले जाने के लिए किसी वाहन की बुकिंग कर रहे हैं तो सोच समझकर करें। न जाने किसकी नजर आपके सामान पर टिकी हो। आईटीबीपी की महिला सिपाही भगवती गुंज्याल के बैग से चोरों ने 20 लाख के जेवर उड़ा दिए। वह पिथौरागढ़ से लुधियाना ट्रांसफर होने के कारण मैक्स वाहन में सामान लादकर जा रही थीं। कोतवाली पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के जागर देवल निवासी सिपाही शंकर मार्थाल ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रपुर में तैनात है। उसकी पत्नी भगवती गुंज्याल का आईटीबीपी पिथौरागढ़ से तबादला लुधियाना हो गया है। ट्रांसपोर्ट से मैक्स गाड़ी मंगाने के बाद भगवती ने घर का सामान शुक्रवार की शाम लोड कराया था।

शनिवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर भगवती अपनी बहन के कुसुमखेड़ा स्थित घर जेवर रखने के लिए गई। बैग खोलने पर पर दंग रह गईं। उसमें रखे, दो मंगलसूत्र, चार जोड़ी कंगन, अंगूठी सहित 20 लाख के जेवर नहीं है। शिकायत मिलने पर कोतवाल केआर पांडे ने पंजाब के मोहाली निवासी चालक जसवीर और हेल्पर पटियाला निवासी करन से पूछताछ की। दोनों ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


22 हजार में बुक की गई थी गाड़ी
भगवती के अनुसार सामान लुधियाना लेकर जाने के लिए वाजवा रोड ट्रांसपोर्ट से 22 हजार में गाड़ी बुक कराई थी। रात में एक स्थान पर गाड़ी रुकी थी। रास्ते में चालक ने हेल्पर को भी बैठाया था। भगवती के अनुसार चोरों ने उनके जीवन भर की कमाई को एक झटके में उड़ा दिया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से ट्रांसफर होने पर मैक्स गाड़ी से लुधियाना जा रही थी
पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन को उठाया, पति रुद्रपुर में है सिपाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें