फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई फर्जी डॉक्टर की फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में स्वयं को आंखों का डॉक्टर बताकर महिला मरीज से लूट का प्रयास करने वाले संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी में तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की कमीज और काले पेंट में नजर आया रहा है।
विज्ञापन


सिडकुुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, जिला अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों के साथ ही मरीजों को भी संदिग्ध लोगों से सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि रंपुरा निवासी शारदा शर्मा सोमवार को आंखों के इलाज के लिए पति आनंदस्वरूप शर्मा के साथ जिला अस्पताल आई थीं।

पति की अनुपस्थिति में एक संदिग्ध व्यक्ति ने उसे स्वयं को आंखों का डॉक्टर बताते हुए दवा के नाम पर नशीली गोली खिलाकर लूट का प्रयास किया था, लेकिन तब तक महिला के पति के पहुंचने के कारण वह फरार हो गया था। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस सामंत ने बताया कि महिला मरीज के साथ लूट के प्रयास की घटना के बाद अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें