फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरण्य भवन में शार्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अरण्य भवन (वन विभाग का कार्यालय) के कार्यालय में 11केवी लाइन में तकनीकी खामी के चलते लाखों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए। कार्यालय में लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने का कहा है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित अरण्य भवन का कुछ महीने पहले ही लोकार्पण हुआ है। यहां पर पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक समेत जंगलात के कई अन्य कार्यालय है। वन संरक्षक डॉ.धकाते ने बताया कि 18 अप्रैल को आंधी के कारण 11केवी की हाईटेंशन लाइन में कुछ तकनीकी खामी आई थी और तेज स्पार्किंग हुई। स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। बताया कि भवन में लंबी वायरिंग भी फुंक गई है। इसके अलावा पंखे, ट्यूब लाइटें, एलईडी और टीवी भी फुंक गया है। डॉ. धकाते ने बताया कि अरण्य भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम कर रहा है। इस घटना से लगभग साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पत्र लिखकर अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी को मामले की जांच कराने को कहा है। इस संबंध में जोशी का कहना है कि अब तक कोई पत्र नहीं मिला है और मामले की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन


अरण्य भवन में शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
11 केवी की लाइन में फॉल्ट आने से फुंका ट्रांसफार्मर
कार्यालय के पंखे, ट्यूबलाइट, एलईडी और टीवी जले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें