फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लूटे गए मोबाइल के बदले मिला था ब्राउन शुगर, दबोचा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में नशीले पदार्थों के सौदागर नशे की लत लगाकर टिनएजर्स को लुटेरा बना रहे हैं। बन्नादेवी पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर ऐसा ही खुलासा किया है। इस तस्कर से 25 लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उसने स्वीकारा है कि यह मोबाइल उसे माल (ब्राउन शुगर) खरीदने वालों ने लूटकर लाकर दिए हैं।

इनके बदले में उसने ग्राहक को माल मुहैया कराया है। पकड़ा गया तस्कर इस रैकेट का एजेंट है। अभी पुलिस सरगना तक पहुंचने को प्रयासरत है। वहीं बरामद मोबाइलों के जरिये उनके स्वामियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने एसएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गूलर रोड होली चौक से तड़के करीब ढाई बजे रिंकू पुत्र रमेश निवासी शक्तिनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर, 25 मोबाइल और 7 इलेक्ट्रानिक कांटे बरामद हुए।

मोबाइल के आकार के इन कांटों की मदद से माल तोलकर बेचा जाता है। साथ में 57 हजार 750 रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि एक पुड़िया में 1 ग्राम और अधिकतम 2 ग्राम माल रखकर बेचा जाता है। इसकी कीमत 200 से 400 रुपये तक होती है।

यह सबसे निचली श्रेणी का माल है। इसकी उच्च क्वालिटी के माल की पुड़िया 4 हजार रुपये तक में बिकती है। उसने स्वीकारा कि इसकी लत के आदि लोगों पर अगर रुपये नहीं होते तो वह मोबाइल चोरी या लूटकर ले आते हैं। उस मोबाइल के बदले उन्हें पुड़िया थमा दी जाती है।
विज्ञापन


उसके पास से बरामद मोबाइल इसी तरह के हैं। यह अधिकांश लोग टिनएजर्स हैं। उसने स्वीकारा कि वह एजेंट के रूप में काम करता है। उसे यह माल विनोद उर्फ बिल्लू पुत्र चंदन लाल अग्रवाल निवासी शिब्बू जी चीले वाली गली रघुवीरपुरी मुहैया कराता है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी तो वह भी गायब मिला।

पुलिस उसे तलाश रही है। साथ में यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल कब कहां से लूटे गए और लूटने वाले कौन लोग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें