फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमपुरी निवासी होमगार्ड की डीडीहाट में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। लोकसभा चुनावों के लिये डीडीहाट विधानसभा में ड्यूटी पर गये कालाढूंगी के भीमपुरी निवासी होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। धमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी निवासी हेम चंद्र (45) पुत्र विशन राम होमगार्ड का जवान था। बृहस्पतिवार को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी। साथियों ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद हेम चंद्र रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। पुलिस प्रशासन ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव जंगल के बीच बनी खाई से बरामद किया गया। उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह कालाढूंगी स्थित यूनिवर्सल स्कूल में पढ़ते हैं। हेम की पत्नी कमला देवी भीमपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है। पिता विशन राम कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति में सरकार से नामित सदस्य हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



भीमपुरी निवासी होमगार्ड की डीडीहाट में मौत

होमगार्ड की तबियत बिगड़ी
भीमताल क्षेत्र में मतदान ड्यूटी से लौटते समय यूपी के होमगार्ड रणवीर सिंह (52) की तबियत बृहस्पतिवार शाम बिगड़ गई। यहां आने पर नैनीताल पुलिस ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की सलाह पर उसका एसटीएच में इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नोडल अधिकारी राजीव मोहन ने बताया कि अब होमगार्ड की हालत में सुधार आया है। उसे पहले से हार्ट की समस्या थी। डॉक्टरों ने बताया कि होमगार्ड को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। होमगार्ड 8 कंपनी कानपुर नगर में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें