फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज में कार्यरत वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव रेंज परिसर स्थित कमरे से बरामद किया गया। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम उमरैला पोस्ट दुग्गड़ा कोटद्वारा निवासी रेवत सिंह नेगी (54) पुत्र नारायण सिंह 2016 से रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों रेंज के कौलाखुर अनुभाग में थी। रेवत सिंह रोजाना की तरह सोमवार को भी दिन की ड्यूटी कर शाम आठ बजे कमरे में पहुंचे, लेकिन मंगलवार सुबह देर तक नहीं जागे तो साथी कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में पड़े थे। साथियों ने इसकी सूचना बैलपड़ाव चौकी में दी। चौकी प्रभारी के अनुसार रेवत की नाक से खून बह रहा था।
आशंका है कि रेवत की मौत हार्टअटैक के कारण हुई होगी। उनकी एक लड़की और दो लड़के बताए जा रहे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिजन शव को अपने पैतृक स्थान ले गए, जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें