फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेटा पैदा नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को छोड़ दिया। आरोप है कि ससुराली विवाहिता को संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बच्चीनगर नंबर एक लामाचौड़ निवासी युवती की शादी सात मई 2017 को नयाबाजार निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद युवती ने मार्च 2018 में एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराली बेटा चाहते थे। अस्पताल में ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाली गई। ससुरालियों का तर्क था कि युवती की जान बचाने के लिए बच्चेदानी निकाली गई है। अस्पताल से ससुराल पहुंचने पर ससुराली उसे ताने देने लगे। आरोप है कि पति ने 28 जुलाई 2018 को उसके साथ मारपीट की। इस बीच उस पर तेजाब डालने की भी कोशिश की गई, लेकिन वह भागने में सफल रही। इसकी शिकायत उसने कोतवाली में की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला का कहना है कि उसे संपत्ति से बेदखल करने के लिए ससुरालियों ने नोटिस दिया है। उसने उसकी और बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें