हल्द्वानी। बारातों के चलते रामपुर रोड पर रविवार की रात एसटीएच और झारमल पेट्रोल पंप के समीप जाम लग गया था। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास नहीं किया। इधर बरेली रोड पर दुर्घटना के दूसरे दिन पुलिस ने वाहनों को सड़क से दूर नहीं किया। इस मामले में दुर्घटना की आशंका जताते हुए कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।
रामपुर रोड पर कई मैरेज बैंकट हाल होने के कारण रविवार की रात बारातें भी निकली थी। बारात के चलते रात में एसटीएच, कत्था फैक्ट्री, झारमल पेट्रोल पंप पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। जाम का एक और कारण रोड पर आतिशबाजी थी। वाहन चालक आतिशबाजी के चलते आगे नहीं बढ़ रहे थे। जाम में पुलिसकर्मी भी फंसे थे लेकिन किसी ने बारात के मालिकों को सड़क छोड़कर जश्न मनाने का अनुरोध नहीं किया।