फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के खाते से निकाले गए एक लाख 72 हजार

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी के खाते से एक लाख 75 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने स्टेट बैंक के अधिकारियों के अलावा कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन

सुंदरपुर रैकवाल गौलापार निवासी रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी दत्त बेलवाल ने पुलिस को बताया कि उनका स्टेट बैंक की शाखा में बचत खाता है। 14 अगस्त को जब वह पासबुक में विवरण इंट्री कराने के लिए गए तो पता चला कि सात अगस्त को उनके खाते से छह बार पैसे निकाले गए हैं। आशंका है कि पैसे एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाले गए हैं। जांच से पता चला कि पिछले एक साल में एक लाख 75 रुपये निकाले गए हैं। एसएसआई एमएस दसौनी का कहना है कि पूर्व फौजी ने मोबाइल में आए मैसेज को डिलीट कर दिया है। इस कारण जांच लंबी हो गई है। आशंका है कि वारदात हरियाणा या झारखंड के जालसाजों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें