हल्द्वानी। ठंडी सड़क में हाइकोर्ट के आदेशों के बाद भी खुलेआम पार्किंग हो रही है। इससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं रहा है। न ही पार्किंग करने वालों को प्रशासन का डर रह गया है।
हाईकोर्ट ने नगर निगम और जिला प्रशासन को ठंडी सड़क में पार्क किए जाने वाले वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद नगर निगम, प्रशासन ने कुछ दिन तो अभियान चलाया फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। शुक्रवार को दोबारा ठंडी सड़क में बसों सहित कई वाहन और पार्क हो गए। दिन भर इस सड़क में वाहन पार्क होते रहे। एक तरफ सड़क में वाहन खड़े रहे। उधर दूसरी ओर पेयजल लाइन पड़ने से सड़क आधी खोद दी। इससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।