फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन के चलते शहर में लगा जाम

विज्ञापन
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस के इंतजाम एक बार फिर हांफ गए। नगर कीर्तन पर रूट डायवर्जन के दावे बड़े-बड़े किए गए थे मगर बृहस्पतिवार को ऐसा जाम लगा कि लोगों का गलियों तक से निकलना मुश्किल हो गया। ओके होटल से लेकर तिकोनिया मार्ग पर लोगघंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में झांकियां निकलने के बाद पुलिस ने बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर बड़े वाहनों को अन्य मार्गों की तरफ डायवर्ट कर दिया था। छोटे वाहनों को भी एमबी पीजी कालेज, बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज पर रोककर दूसरे मार्गों की तरफ भेजा गया। पुलिस ने नैनीताल रोड की एक लेन ओके होटल से लेकर तिकोनिया तक जीरो जोन घोषित कर दिया था। इस मार्ग पर रोडवेज से निकलने वाले वाहनों को भी रोका गया था। बस चालकों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। झांकियां निकलने पर संपर्क मार्गों से निकलने वाले छोटे वाहनों को रोका गया था। इस बीच लोगों को घर पहुंचने में घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी। यह क्रम पौने 12 बजे से ढाई बजे तक चलता रहा। शाम तीन बजे के बाद झांकियां रोड पर आने के बाद आईजी कैंप कार्यालय मार्ग पर भी वाहनों की कतारेें लग गई। कालाढूंगी रोड के अलावा संपर्क मार्ग के वाहनों को जेल रोड से लेकर एसटीएच के रास्ते निकलना पड़ा। पुलिसकर्मियों का कहना था कि आम जनता को सहूलियत के हिसाब से रोका गया, ताकि झांकियां भी निकल सके। नगर कीर्तन के दौरान पुलिस फोर्स की काफी व्यवस्था की गई थी मगर वाहनों को सुचारु ढंग से निकालने की व्यवस्था नहीं की गई थी।


इंतजाम धरे रह गए, लोग गलियों में तक फंस गए
नगर कीर्तन के चलते हल्द्वानी में लगा जाम

हर्ष फायरिंग की नहीं मिली इजाजत
हल्द्वानी। सिख समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से नगर कीर्तन के दौरान हर्ष फायरिंग की इजाजत मांगी थी लेकिन एसपी सिटी ने फायरिंग की इजाजत देने से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया। पदाधिकारियों ने हर्ष फायरिंग के लिए पांच असलहाधारी लाइसेंसियों के नाम पुलिस को दिए। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगाई है। हर्ष फायरिंग कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें