फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले के आरोपी का वीडियो वायरल लाया गया हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के सबसे बड़े एनएच-74 घोटाले के मुख्य आरोपी बिल्डर सुधीर चावला को पुलिस कर्मियों ने नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाया और मौज मस्ती करने की छूट दी। बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी खुद होटल में खाना खाते दिखाई दिए। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने एसपी सिटी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। रात में पुलिसकर्मियों ने सुधीर को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुधीर नैनीताल जेल में बंद है। आरोप है कि नैनीताल से रुद्रपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिसकर्मी उसे वीआईपी जैसी सुविधा प्रदान करते हैं। उसकी देखरेख के लिए पत्नी भी आती है। सोशल मीडिया पर दो-तीन वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुए। वीडियो में सुधीर पत्नी के साथ बैठकर नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहा है। उसके साथ अन्य टेबल पर पुलिसकर्मी लजीज व्यंजन का आनंद ले रहे हैं। ये वीडियो दो जनवरी के बताए जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नैनीताल में भ्रष्टाचार निवारण के मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में अभियुक्त को पेशी के लिए लाया गया। पेशी के दौरान पुलिस अधिकारियों को लापरवाही बरतने की शिकायत मिली है। कोर्ट में पेश होने पर उसने खुद को सीने में दर्द की शिकायत की। अदालत से अनुमति मिलने पर उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया। पुलिस नैनीताल अस्पताल से रात में रेफर कराने के बाद उसे लेकर एसटीएच आई। अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है। पहला ईसीजी सामान्य आया है। उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। पहले भी उसे ब्लड प्रेशर, थायराइड, हार्ट की परेशानी रही है।


सुधीर चावला को कराई दावत!
एनएच-74 घोटाले के मुख्य आरोपी को रेस्टारेंट में ले गई पुलिस, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया एक्शन, एसपी सिटी जांच कर करेंगे कार्रवाई

दो पुलिसकर्मियों के भूमिका की होगी जांच
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अभियुक्त को होटल में खाना खिलाने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। उसके साथ दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। लापरवाही की जांच एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें