फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार भी न करे नशे का सेवन

विज्ञापन
अमर उजाला पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेंट पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसपी सिटी ने छात्रों को सलाह दी कि शौक में आकर नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। नशा परिवार को बर्बाद करता है। पैसा नहीं मिलने पर नशेड़ी अपराध करने लगता है। तस्करों के टारगेट पर नैनीताल स्कूल हैं। पुलिस ने अभियान के तहत पिछले साल 25 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस साल 90 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेंट पाल स्कूल शीशमहल में आयोजित पुलिस पाठशाला में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने समाज को नशा मुक्त करने के लिए छात्रों को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पड़ोस में यदि कोई नशे की सामग्री बेचता है तो उसकी शिकायत अपने अभिभावक या शिक्षकों से जरूर करें। शिक्षक छात्रों की आवाज पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस तस्करों को गिरफ्तार कर रही है ताकि कोई नशेड़ी न बन सके। छात्रों को खुद नशे से दूर रहना चाहिए। दोस्तों को भी नशे से दूर रखने के लिए खेल और संगीत की तरफ प्रेरित करना चाहिए। यदि छात्र नशा नहीं करेंगे तो तस्कर नशा नहीं बेच पाएंगे।
पुलिस यही चाहती है कि प्रत्येक परिवार नशे की बीमारी से दूर रहे। नशा प्रयोग करने पर युवकों को होश नहीं रहता है। नशे की लत पकड़ने पर युवक पहले घर में चोरी करते हैं, फिर पैसे के लिए अन्य स्थानों पर चोरी करने लगते हैं। नशा काला धन को भी बढ़ावा देता है। तस्कर पहले सस्ते या मुफ्त में नशा पिलाते हैं। फिर युवकों को नशे का आदती बना देते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जीवन पॉल ने कहा कि छात्रों को अपने विवेक का इस्तेमाल करना होगा। नशे से दूर रहने के लिए पुलिस की दी गई हिदायतों को जेहन में रखना होगा। कार्यक्रम का संचालन जरीना रोलस्टन ने किया। इस मौके पर प्रबंधक जे रोलस्टन, श्रीमती जीन रोलस्टन, प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र शाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के सवाल एसपी सिटी के जवाब
सवाल : परिवार के एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा मगर थाने में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। -यशवंत जलाल
इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकते थे। जांच करने पर पता चलता कि किसने अच्छा व्यवहार नहीं किया था।
सवाल : यदि युवाओं को नशे को दूर रखना है तो पुलिस शराब क्यों नहीं बंद करा देती है। -श्रेया
कानून के अनुसार पुलिस का एक दायरा है।18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यदि विक्रेता शराब देता है तो कार्रवाई होगी। शराब पीकर कोई हंगामा करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। शराब की लाइसेंसी दुकान को बंद नही करा सकती है।
सवाल : पुलिस पर रिश्वत लेकर कार्रवाई के आरोप क्यों लगते हैं। -राहुल
पुलिस विभाग रिश्वत नहीं लेता बल्कि रिश्वतखोरों पर कार्रवाई करता है। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होती है। समाज में किसी विभाग का कोई व्यक्ति रिश्वत लेता है तो उसके लिए पूरा महकमा दोषी नहीं होगा।
सवाल : अधिक राजस्व ड्रग से मिलता है या आरटीओ से। -सोम मिश्रा
इसका आंकड़ा मेरे पास नहीं है। डाक्टर के परामर्श पर यदि कोई मरीज दवा लेता है तो ड्रग ठीक है लेकिन उसका दुरुपयोग करता है तो वह शरीर के लिए हानिकारक बन जाती है।
सवाल : शराब यदि हानिकारक है तो सेना से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी क्यों लेते हैं। - आयुष सिंह
यदि कोई शराब पीकर बाहर हंगामा करता है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। छात्रों को समझना चाहिए कि शराब सेहत के लिए हानिकारक है।
सवाल : कुछ लोग सेना से शराब लाने के बाद उसे पड़ोसियों को भी बेचते हैं। -गौरव जंतवाल
सटीक शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी। किसी पर तथ्यहीन आरोप लगाना ठीक नहीं होता है।
सवाल : हादसे के बाद यदि कोई वाहन चालक रास्ते में गुंडई करता है तो कैसे रोका जाएगा। -सुरुचि
शिकायत मिलने पर किसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। वैसे रास्ते में अराजक तत्वों से मोर्चा लेना ठीक नहीं होता है। मौका मिलने पर तत्काल शिकायत करें पुलिस मदद करेगी और कार्रवाई भी होगी।
सवाल: सिगरेट और शराब पर हानिकारक लिखा होता है। फिर भी दुकानदार बेचते हैं। -अंशुल तिवारी
अपने विवेक से नशे से दूर रहें। सरकार से अधिकृत वस्तुओं के बेचने पर पुलिस कुछ नहीं करेगी।
सवाल : दोस्त यदि कहता है कि वह अपने पैसे से शराब पी रहा है। किसी का क्या लगता है। तब क्या करना चाहिए। -अमन
ऐसे लोगों को रास्ते पर लाने के लिए अभिभावक या अध्यापक से संपर्क करे। इस मामले को हल करने के लिए पुलिस सहयोग करेगी।
सवाल : सीपीयू की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाया। - साक्षी भट्ट
सीपीयू की सारी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग होती है। यदि शिकायत करे तो जांच की जाएगी।
सवाल : नशे की तस्करी में पुरुष अधिक पकड़े गए है या महिलाएं। -तसलीम सैफी
महिलाएं कम पकड़ी गई हैं। यदि कोई नशेड़ी पकड़ा जाता है तो उसे एक बीमार के रूप में लेकर पुलिस कार्रवाई करती है।
सवाल : 18 वर्ष से कम को दुकानदार शराब नहीं देते हैं तो क्या 18 वर्ष के बाद अपराध नहीं माना जाएगा। -करीना
कोई यदि नियम का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
छोटे बच्चे नशे का सेवन कर रहे हैं। उसके घर के पास दुकानदार नशे बेचता है। -सर्पणा बिष्ट
इस मामले में सटीक सूचना देने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

बिना लाइसेंस के भी बाइक चलाते हैं छात्र
एसपी सिटी ने विद्यार्थियों से पूछा कि कितने विद्यार्थी बाइक और स्कूटी चलाते हैं। जवाब में कई हाथ उठे। इस पर एसपी सिटी ने कहा कि बिना लाइसेंस बाइक चलाना नियम के खिलाफ है। पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

सत्यापन की परिभाषा
एक सवाल के जवाब में एसपी सिटी ने कहा कि मकान मालिक किराएदार रखते हैं। कुछ लोग नौकर भी रखते हैं। मकान मालिक का दायित्व है कि वह किराएदारों या नौकरों का सत्यापन कराए। सत्यापन फार्म में नाम पता दर्ज होता है औरफोटो भी लगती है। पुलिस फार्म में बताए गए तथ्यों को सत्यापित करती है। इसी को सत्यापन कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें