फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत, ऑनर किलिंग की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाघजाला में 11वीं की छात्रा की मौत की खबर को सोशल मीडिया में ऑनर किलिंग बताया गया तो काठगोदाम पुलिस हलाकान हो गई। छात्रा के घर, अस्पताल से लेकर चित्रशिला श्मशान घाट तक पुलिस दौड़ी मगर हत्या के सबूत नहीं मिल सके। छात्रा के पिता ने दावा किया कि मौत उल्टी-दस्त से हुई है। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि शक के दायरे में आए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन को सूचना मिली कि बाघजाला में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने बाघजाला पहुंचकर लड़की के पिता से पूछताछ की। पिता ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी को मंगलवार की रात उल्टी-दस्त हुए थे। वह बुधवार की सुबह उसे बेस अस्पताल ले गए थे लेकिन डॉक्टर डीपी सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के लिए पुलिस की टीम परिजनों को लेकर चित्रशिला घाट भी गई। पूछताछ में पता चला कि जिस स्थान पर किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया था, वहां कई लाशें जलाईं गईं थीं। पुलिस ने बेस अस्पताल के डॉक्टर डीपी सिंह से भी पूछताछ की। डॉक्टर ने बताया कि परिजन लड़की को लेकर अस्पताल आए थे। लड़की स्कूल की ड्रेस पहने हुई थी। उन्होंने गेट पर ही लड़की को देखा और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग लड़की के शव को लेकर चले गए थे। लड़की की मौत किस वजह से हुई फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


छात्रा की मौत पर ऑनर किलिंग की अफवाह
घर से अस्पताल और श्मशान घाट तक दौड़ी पुलिस, पिता ने कहा-बीमारी से हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें