फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर जेई की पत्नी को धमकाया

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर में घुसकर ऊर्जा निगम के जेई और उसकी पत्नी को धमकाना एक उपभोक्ता को महंगा पड़ गया। जेई की रिपोर्ट के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने उपभोक्ता को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर में कार्यरत जेई मो. शाकेब जवाहरनगर में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख की मां के नाम से बिजली का कनेक्शन है। बकाया वसूली को लेकर निगम आजकल अभियान चला रहा है। चार माह से बिजली का बिल न देने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का बकाया था। बकाया न देने के कारण बिजलीकर्मियों ने शाहरुख के घर का कनेक्शन काट दिया था। जेई मो. शाकेब ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे शाहरुख लगातार फोन कर रहा था लेकिन ईई के साथ बैठक में होने के कारण उन्होेंने फोन नहीं उठाया और काट दिया। शाम साढ़े छह बजे शाहरुख उनके घर पहुंच गया और दरवाजे पर लात मारकर गाली गलौज करने लगा। पत्नी के दरवाजा खोलने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा। शाम करीब 6:30 बजे घर पहुंचने पर देखा कि शाहरुख हंगामा कर रहा था। इसके बाद शाहरुख ने कनेक्शन जोड़ने के लिए दबाव बनाया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्नी बेहोश हो गई। घटना की सूचना एसडीओ और ईई को दी। पत्नी को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मंगलवार को शाहरुख के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच शाहरुख घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ धारा 332, 452, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी शाहरुख को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घर में घुसकर जेई को धमकाया, पत्नी बेहोश
धमकाने वाला गिरफ्तार, निजी अस्पताल में कराया था इलाज
बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए जेई पर बना रहा था दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें